फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर लोगों को लूटता था विकास धामा, छह घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए विकास धामा ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में राहगीरों को गोली मारकर लूटपाट करने की छह घटनाओं का खुलासा किया है। दो बदमाशों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ वारदातें कर पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी थी। उसका साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोघट क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाश विकास धामा ने लूट की छह घटनाओं में हाथ होना स्वीकार किया है। विकास धामा ने अपने साथी मुजफ्फरनगर के भौरा खुर्द निवासी अंकुर और हाल निवासी बिजरौल के साथ मिलकर जिले में कई घटनाओं को अंजाम दिया। पिछले वर्ष 12 दिसंबर को बड़ागांव रोड पर एक युवक को गोली मारकर लूटपाट की थी। 13 दिसंबर को अग्रवाल मंडी टटीरी में सराय मोड़ पर दो बाइकों का पीछा किया। पिलाना भट्ठे के पास गोली मारकर युवक से लूट की। पिलाना से थोड़े आगे ढिकौली रोड पर दो लोगों को गोली मारकर लूट की। 19 दिसंबर को अंकुर के मामा के गांव बिजरौल में खेत में शराब पी और उसके बाद बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सिनौली गांव के पास दिल्ली पुलिस के सिपाही अमरपाल निवासी छपरौली को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया। 20 दिसंबर को खेकड़ा में बड़ागांव मार्ग पर बाइक सवार को गोली मारकर लूटपाट की और मारकपुर गांव होते हुए भाग निकले। तीन जनवरी को अग्रवाल मंडी टटीरी-बली मार्ग पर राहगीर सचिन निवासी बली को गोली मारकर लूटपाट करने के बाद बड़ौत पहुंचे। मलकपुर गांव के पास बाइक सवार को रोक कर लूट की। विरोध करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। उसके खिलाफ खेकड़ा, सिंघावली अहीर, बड़ौत, छपरौली, बागपत, दोघट थानों में हत्या, लूट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर के 11 मुकदमे दर्ज हैं।
---------------------
दोघट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया था गिरफ्तार
बागपत। दोघट पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार की देर शाम सूजती चौराहे पर मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर विकास धामा निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार किया था। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

---------------------
अंकुर को भी लगी थी पुलिस की गोली
बागपत। पुलिस ने बताया कि बदमाश विकास धामा के साथी अंकुर पुत्र बिजेंद्र निवासी भौंरा खुर्द जनपद मुजफ्फरनगर हाल बिजरौल को पुलिस ने चार जनवरी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसके भी पैर में पुलिस की गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें