फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाभाणा में फायरिंग, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में गांव बुढ़ाभाणा में फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव बुढ़ाभाणा में खेतों में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए ब्यानों में घायल रिंकू ने बताया कि वह अपने 2 भाइयों विनोद व चन्द्रप्रकाश के साथ घग्गर के निकट खेतों में तूड़ी एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही गुरभेज सिंह, काला सिंह, नरेश कुमार व 2-3 अन्य युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उसे अपने पास बुलाकर साथ जाने के लिए कहा। जिसके बाद वे तीनों भाई बाइक पर बैठकर उसके साथ जाने लगे। रिंकू के मुताबिक कुछ दूर जाने के बाद गुरबेज सिंह ने मोटरसाइकिल रोककर उसे नीचे उतरने को कहा। आरोप है कि मोटरसाईकिल से नीचे उतरते ही गुरबेज ने पिस्तोल से उन पर फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली उसके भाई विनोद की पीठ में लगी। जबकि एक चंद्रप्रकाश को छूकर निकल गई। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित करते हुए तीनों को अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि ब्यानों के आधार पर गुरभेज सिंह, काला सिंह व नरेश कुमार के अलावा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें