फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा के विवाद में सपा नेता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात फौजी की पत्नी ने पड़ोसी सपा नेता पर बच्चे से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पता लगा कि महिला मकान का छज्जा आगे बढ़ाकर बनाना चाहती है। सपा नेता समेत गली के अन्य लोगों ने ऐतराज किया तो यह आरोप लगा दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे कुछ लोगों के साथ थाना बारादरी पहुंची महिला ने बताया कि उनका नया मकान बन रहा है। पड़ोसी सपा नेता अक्सर उनके बेटे को पीटते हैं। शाम को जब बेटा बाहर खेलने गया तो उसे फिर पीटा। उन्होंने सपा नेता से नाराजगी जताई तो उनसे मारपीट और छेड़छाड़ की गई। पुलिस महिला को लेकर मौके पर पहुंची और सपा नेता को भी बुला लिया। पता लगा कि महिला के मकान का छज्जा निकालने पर लोगों को ऐतराज है। विरोध करने पर सपा नेता पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। एसआई रविंद्र सिंह ने दूसरे मकानों के छज्जे निकले देखकर सपा नेता से कह दिया कि फिजूल में नेतागिरी न करें। सबके छज्जे निकले हैं तो इन्हें भी निकालने दें। इसके बाद पुलिस चली आई। इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि विवाद शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें