फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के पास पिस्तौल सहित धरा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे के पास पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने सिरसा बस अड्डा के पास एक युवक को देसी पिस्तौल समेत काबू किया है। सिविल लाइन पुलिस थाना में आरोपी युवक सहित देसी पिस्तौल सप्लायर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए डबवाली की टीम बुधवार रात सिरसा बस अड्डा के निकट मौजूद थी। इस दौरान सवेरा होटल की दिशा से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर युवक वापस मुड़ गया। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान संदीप कंबोज निवासी शाहपुर बेगू के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि उसने ये पिस्तौल तीन साल पहले भूपेंद्र सैनी निवासी शाह सतनाम सिंह चौक से 10 हजार रुपये में खरीदा था। वीरवार दोपहर आरोपी संदीप को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें