फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक दंपति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईजी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक दंपति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईजी से मिले परिजन
विज्ञापन

चोपटा। इलाज के दौरान लापरवाही बरतने पर मरीज की हुई मौत के मामले में दर्ज केस में ढाई महीने बाद भी आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तार न होने से हताश पीड़ित परिवार बुधवार को पुलिस विभाग के आईजी से मुलाकात की। आईजी से मिलने पहुंचे पीड़ित परिवार के हंजीरा निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी सरोज का सिरसा के नागरिक अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सुभाषिनी एवं उनके पति डॉ. आरके जैन ने अपने निजी चिकित्सालय में उपचार किया था। जिस दौरान सरोज की मौत हो गई। इस मामले में करीब ढाई माह पूर्व डॉ. दंपत्ति के खिलाफ धारा 304 एवं 34 के तहत केस दर्ज हुआ था। आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित सुभाष ने बताया कि स्थानीय पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। माननीय हाईकोर्ट ने भी सिरसा के एसपी को गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आईजी से मिलने पहुंचे पीड़ित सुभाष ने आरोपी डॉक्टर दंपति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जब तक डॉक्टर दंपति गिरफ्तार नहीं हो जाते। वो निष्पक्ष जांच नहीं होने देंगे। सुभाष ने कहा कि आईजी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें