फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक से टकराकर ऑटो पलटा, फाटक भी किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक से टकराकर ऑटो पलटा, फाटक हुआ क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

सिरसा। चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक पर बुधवार की दोपहर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टला। जब एक थ्री व्हीलर रेलवे फाटक से टकराकर पलट गया। थ्री व्हीलर की टक्कर से फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने इसकी सूचना जीआरपी और रेलवे अधिकारियों को दी। घटना के बाद फाटक पर एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। होमगार्ड के जवानों ने यहां पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ऑटो को हटाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर चत्तरगढ़पट्टी फाटक गार्ड द्वारा बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने बंद हो रहे फाटक से निकलने का प्रयास किया। इसी प्रयास में अचानक फाटक बंद हो गया। ऑटो की स्पीड अधिक होनेे के कारण ऑटो चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और ऑटो फाटक को क्षतिग्रस्त करते हुए आगे जाकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दौरान ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। ऑटो पलटने से ऑटो चालक को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत ऑटो से चालक को बाहर निकाला। फाटक पर नियुक्त गार्ड ने तुरंत रेलवे जीआरपी को घटना की जानकारी दी। ऑटो के पलटने से एक साइड का रास्ता बंद हो गया। जिस कारण फाटक के एक साइड वाहनों का जमावड़ा लगने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। होमगार्ड के जवानों ने आकर ट्रैफिक की कमान संभाली। वहीं रेलवे पुलिस ने भी आकर ऑटो को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें