फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बणी में दो मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बणी में दो मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन

सिरसा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जा रहे विशेष अभियान प्रबल प्रहार के तहत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रानियां थाना क्षेत्र के गांव बणी में स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। इस दौरान दोनों स्टोरों से नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बरामद हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ ड्रग कंट्रोलर निरूपन गोयल व दूसरे अधिकारी राकेश कुमार ने जिला पुलिस की एक टीम के साथ बणी में स्थित जमीदारा मेडिकोज व आकाश मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों की तलाश में छापामारी की। छापे के दौरान जमीदारा मेडिकोज से 500 नशे की प्रतिबंधित गोलियां और आकाश मेडिकल स्टोर से 150 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। मेडिकल संचालक मौके पर उक्त नशीली गोलियों के संबंध में कोई रिकॉर्ड व बिल पेश नहीं कर पाए। दोनों मेडिकल स्टोरों को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के नशा बेचने वालों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक लेकर उन्हें हिदायत दी जाती है कि वह किसी भी सूरत में नशे की प्रतिबंधित गोलियां और दवाएं न बेचे। हिदायतों की अवहेलना करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें