करंट से एक कर्मचारी की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रानियां। गांव जीवन नगर से ढाणी गुरुसर की तरफ जाने वाली बिजली लाइन पर काम करते समय करंट आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक का नाम प्रेमी पुत्र दलबीर उम्र 20 वर्ष है। गांव जीवननगर से ढाणी गुरुसर के लिए लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। रास्ते में बिजली की एक अन्य लाईन क्रॉस करती थी। दूसरी लाईन में बिजली चल रही थी। वही लाईन इस निर्माणाधीन लाईन से टकरा गई। जिससे लाईन पर काम कर रहे एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए। सूचना के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।