दो सिंगल खबरें
पति, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज
सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने प्रेम नगर निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुरालजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सरोज पुत्री मनीराम ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह गांव फतेहपुरिया नियामतखां निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामप्रताप के साथ हुआ था। उसने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही ससुरालजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति ओमप्रकाश, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
---------
गांव भरोखां में पीर की समाधि के गल्ले का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
सिरसा। गांव भरोखां में तीन लोगों ने पीर की समाधि के गल्ले का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। लखबीर पुत्र पूर्णचंद निवासी भरोखां की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया है। लखबीर ने बताया कि दोपहर लगभग पौने तीन बजे चंद्रहंस पुत्र हंसराज और प्रह्लाद पुत्र हेतराम निवासी ढाणी भरोखां के साथ शिवपुरी में पौधों को पानी दे रहे थे। तभी उन्होंने गांव में ही स्थित पीर बाबा की समाधि से तीन लोगों को बाहर निकलते देखा। जिस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने मौके पर जाकर समाधि का गल्ला चैक किया। जांचने पर गल्ले का ताला टूटा हुआ मिला। आरोपी बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। सेवादार देवराज पुत्र हरकिशन ने गल्ले में राशि न होने बारे बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरप्रीत व बिट्टू निवासी ढाणी शहीदंावाली और छिंद्रपाल निवासी झंडकलां के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।