फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-दोस्तों के साथ नहाते समय पैर फिसलने से बहा पानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। एयर फोर्स सिरसा मेें तैनात 50 वर्षीय कर्मचारी केदार का शव वीरवार को गांव द्योतड़ के पास नहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला करीब 50 वर्षीय केदार मिश्रा सिरसा के एयर फोर्स स्टेशन में सिविल विभाग में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट पद पर तैनात था। बुधवार सांय केदार अपने साथियों के साथ पंजुआना नहर पर नहाने आया था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर गया और बह गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो बडागुढ़ा थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने गोताखोर बुलाए। काफी देर तक तलाश के बाद केदार का कोई पता नहीं चला। करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार रात्रि साढ़े 11 बजे घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर गांव द्योतड़ के निकट के नहर से उसका शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की गई है। मृतक के 2 लड़के व एक लड़की है। दोनों लड़के नोएडा व गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। केदार अपनी पत्नी व बेटी के साथ एयर फोर्स स्टेशन में ही रह रहा था। गौरतलब हो कि पंजुआना नहर पर क्षेत्र के अलावा सिरसा से भी काफी संख्या में लोग दोपहर व सांय के समय नहाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें