बडागुढ़ा। गांव भंगू निवासी जगजीत ने तीन व्यक्तियों पर लोहे की पाइप से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह ने बताया कि गांव के जल घर में आने वाली पाईप लाईन की होद से पानी न भरने बारे मुनादी करवाई गई थी। जगजीत सिंह के मुताबिक जब उसने पानी का टैंकर भर रहे जग्गा सिंह व सत्ता सिंह टोका तो उक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जिसके बाद वह अपने खेत में चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त दोनों व्यक्ति छिंदा सिंह के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर उसके खेत में आ गए। जिन्होंनेे आते ही उस पर लोहे की पाईप से हमला बोल दिया। शोर मचाए जाने के बाद खेत पड़ोसियों के आने के बाद उक्त लोग उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में घायल हुुए जगजीत सिंह को सिरसा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि पुलिस ने जगजीत सिंह के ब्यान पर सत्ता सिंह, जग्गा सिंह व छिंदा सिंह सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।