फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस सुरक्षा के बीच नप चलाएगी पॉलिथीन के खिलाफ चालान काटो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में पॉलिथीन मिलने पर दुकानदारों के चालान काटने का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब नगर परिषद की सेनेटरी विभाग की टीम के साथ कम से कम दो पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे। यानि की अब पुलिस सुरक्षा के बीच नगर परिषद शहर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाएगी। सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में एनजीटी की जिला स्तरीय बैठक थी। इसमें पॉलिथीन अभियान पर चर्चा की गई। तब नप के ईओ अमन ढांडा ने पुलिस सुरक्षा का मामला उठाते हुए कहा कि पॉलिथीन अभियान के दौरान सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई के साथ कुछ दिन पहले कुछ दुकानदारों ने धक्का मुक्की की थी। इस पर एडीसी ने उप पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जब भी नप के अधिकारी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाए तो उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस पर मीटिंग में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि संबंधित एसएचओ को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई थी धक्का मुक्की
नगरपरिषद ने पिछले सोमवार को शहर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया था। परशुराम चौक पर नरूला फ्रूट संचालकों की दुकान पर सीएसआई के साथ पॉलिथीन को लेकर धक्का मुक्की हो गई। ईओ अमन ढांडा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। हालांकि व्यापार मंडल के सदस्यों ने मामले में मध्यस्थता की पेशकश की थी। लेकिन ईओ ने इससे साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद ईओ अमन ढांडा ने कुछ दिनों बाद सुभाष चौक पर तीन दुकानदारों के चालान किए।
कोट्स
मीटिंग में हमने अभियान के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की है। जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग को सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश दिए है। जल्द ही अभियान फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन ढांडा, ईओ नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें