रोड़ी। गांव सुरतिया में गली में बैठकर शराब पीने से रोकने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की व पत्थरबाजी की। इस संबंध में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में घायल वकील सिंह ने बताया कि गांव केे बलकार सिंह सहित तीन लोग उसके घर के आगे गली में बैठकर शराब पी रहे थे।
जब उक्त लोगों को रोका गया तो तीनों लोग उसके घर में घुस गए और उस पर पाइप से हमला बोल दिया। आरोप है कि इसके बाद 3-4 अन्य युवक और आ गए। जिन्होंने उसके घर में पत्थरबाजी की। इस मारपीट में घायल वकील सिंह को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया, जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने वकील सिंह के बयान पर बलकार सिंह, काका सिंह, दलवारा सिंह सहित 3 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।