फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 किलोग्राम चूरापोस्त सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस ने 3 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गांव नथोर क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू किया। आरोपी युवक की पहचान जगदीश निवासी नथोर के रूप में हुई। पकड़े गये युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मामला दर्ज किया। रानियां थाना की पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव नथोर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर तीन किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें