फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में घुत युवकों ने निजी अस्पताल की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में घुत युवकों ने निजी अस्पताल की तोड़फोड़, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। सुभाष बस्ती स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में कुछ लोगों ने अस्पताल के चपरासी से मारपीट कर तोड़फोड़ की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल चपरासी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुभाष बस्ती निवासी कृष्ण कुमार का कहना है कि वह जीवन ज्योति अस्पताल में बतौर चपरासी काम करता है। उसका कुछ दिन पहले सुभाष बस्ती निवासी गग्गू के साथ विवाद हो गया था। 19/20 फरवरी की रात गग्गू अपने आठ-दस साथियों के साथ शराब के नशे में अस्पताल में आया और उसपर हमला कर दिया। नशे में घुत युवकों ने उसे छुड़ाने आए अस्पताल स्टॉफ के साथ भी हाथापाई करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। जांच अधिकारी रामपाल का कहना है कि कृष्ण कुमार का बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त मेें लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें