फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहकलेश के चलते जहरीला पदार्थ खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते बाजार से जहरीला पदार्थ मंगाकर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में रोहटा बाईपास स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी फरीदा पत्नी इरशाद ने पारिवारिक कलह के चलते बृहस्पतिवार की रात बाजार से जहरीला पदार्थ मंगाकर उसे खा लिया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे पहले कस्बे में ही चिकित्सक के पास ले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रोहटा रोड स्थित रीता नर्सिंग होम में ले गए। बताया कि महिला ने पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड करने की नीयत से जहरीला पदार्थ खाकर कमरा बंद कर लिया था। महिला का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल लूटा
सरधना। मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी राजू अधिवक्ता संजीव त्यागी का मुंशी है। वह शुक्रवार शाम अपने चैंबर को बाहर खड़ा मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरे और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें