फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों से 900 नशीली गोलियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों से 900 नशे की गोलियां बरामद
विज्ञापन

सिरसा। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव चक्कसाहिबा के निकट बाइक सवार दो युवकों से तलाशी के दौरान 900 नशीली गोलियां बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह पुत्र जसवंत सिंह सिक्ख वार्ड नं. 6 गांव मल्लड़खेड़ा थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान व दूसरे की मनजीत सिंह पुत्र बच्चन सिंह वासी गांव मंगाला जिला सिरसा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम गांव चक्कसाहिबा के निकट गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली की बाइक सवार दो युवक नशीली गोलियां लेकर आ रहे हैं। टीम ने सूचना के आधार पर शक के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रुकवाया। तलाशी के दौरान चालक गुरचरण सिंह से पुलिस ने ट्रामाडोल की 900 गोलियां बरामद की। पुलिस ने गोलियों सहित दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें