नाबालिग से दुराचार का आरोप, केस दर्ज
ऐलनाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पांच सितंबर को वह घर में अकेली थी। इस दौरान गांव का महेंद्र उनके घर में घुस आया। महेंद्र ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया और जाते वक्त उसे इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उस दिन तो उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन अगले दिन फिर महेंद्र की धमकी से परेशान होकर उसने परिजनों को कहानी बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। एसआई कौशल्या का कहना है कि नाबालिग युवती ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में शिकायत दी है। युवती के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ की जा रही है।