फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी को लेकर अधेड़ पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव कैरांवाली में आपसी कहासुनी को लेकर रात्रि को कुछ लोगों ने परिवार के ही एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर 4 बाइक पर सवार होकर आए थे। मारपीट के बाद घायल व्यक्ति का कमीज भी साथ ले गए। जिसमें 5 हजार की नगदी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुुंचे और व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर आकर कंट्रोल रूम में फोन किया। जिसके बाद चोपटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर आकर निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। जानकारी अनुसार गांव कैरांवाली निवासी दलीप पुत्र गोबिंद, जोकि खेतीबाड़ी करता है। खेतीबाड़ी के साथ वह पशुओं की डेयरी भी करता है। दिलीप ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी अपने बड़े भाई व परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रात्रि करीब 9 बजे वह खेतों से घर आकर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके बड़ा भाई कुछ लोगों को लेकर घर में घुस आए और अचानक उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर बाइक लेकर भाग गए। जाते वक्त उसका कुर्ता भी ले गए। जिसमें 5 हजार की नगदी थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने आकर उसे संभाला और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने आकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित किया। सूचना मिलने पर चोपटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि रात्रि को घटना संबंधी सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। ब्यान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें