फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालुआना माइनर से मिली महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कालुआना माइनर से मिली महिला की लाश
विज्ञापन

डबवाली। कालुआना माइनर से मंगलवार को एक और महिला की लाश बरामद हुई है। जिसकी पहचान रछपाल कौर पत्नी बलजीत सिंह निवासी गांव रंगड़ीखेड़ा जिला मानसा पंजाब के तौर पर हुई है। गोरीवाला चौकी के राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की सहायता सेे शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता गुरजंट सिंह के ब्यान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतका के पति बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रछपाल कौर मानसिक तौर पर परेशान थी, क्योंकि दो वर्ष पूर्व उनके नौ वर्षीय बेटे का निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि वह अपने मायके जाने का कहकर विगत 11 जून को घर से गई थी लेकिन वह अपने मायके नहीं पहुंची। उन्हें सूचना मिली की उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी है। उन्होंने भाखड़ा पटरी के साथ-साथ उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आज उन्हें सूचना मिली कि कालुआना माइनर में एक महिला का शव बरामद हुआ है तो उन्होंने यहां पहुंचकर उसकी पहचान अपनी पत्नी रछपाल कौर के तौर पर की। गोरीवाला पुलिस के राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता गुरजंट सिंह के ब्यान के आधार पर धारा 174 के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें