घर में घुसकर महिला के कानों से बालियां छीनी
ओढां। गांव टप्पी में दो युवकों ने एक घर में घुसकर विधवा महिला के कानों से सोने की बालियां छीन ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
टप्पी निवासी शांति देवी विधवा जीतराम ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे इसी गांव निवासी कृष्ण व हिम्मत घर में आ घुसे। दोनों ने उसके कानों से सोने की बालियां छीन ली और फरार हो गए। सोने की बालियां की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले जांच शुरू कर दी है।