फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के खाल में मिला भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के खाल में मिला भ्रूण
विज्ञापन

डबवाली। गांव तेजाखेड़ा के पास खेत में बने खाल से भ्रूण पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला ये भ्रूण करीब सात माह का है, इसका लिंग मेल है। अंदेशा जताया जा रहा है कि अज्ञात महिला ने लोकलाज के भय से ये भ्रूण हत्या की है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव तेजाखेड़ा निवासी जमींदार भीम सैन का खेत गांव की ढाणी सिक्खा वाली रोड पर स्थित है। वीरवार को जब वह अपने खेत में गया तो उसने खेत में बने खाल के अंदर एक भ्रूण पड़ा देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौटाला चौकी प्रभारी अजय कुमार व स्वास्थ्य विभाग की एसएमओ डॉ. कुलविंद्र कौर मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ शिशु हत्या के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें