फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग में कोई रिश्वत मांगे तो तुरंत शिकायत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग में कोई रिश्वत मांगे तो तुरंत शिकायत करें
विज्ञापन

सिरसा। जिला प्रशासन के संज्ञान में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें कुछ दिनों से आ रही है कि राजस्व विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा काम की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने 01666-248770 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उक्त जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग के तहत कार्यरत तहसीलदारों, कानूनगो, पटवारियों या अन्य किसी कर्मचारी द्वारा अगर किसी व्यक्ति से रिश्वत मांगी जाती है, तो वह व्यक्ति उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकता है। उस व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। प्रशासन द्वारा संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें