30 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने गुरवीर निवासी वार्ड नंबर 17 डबवाली को 30 ग्राम हेरोइन के साथ प्रेमनगर डबवाली से काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से शहर डबवाली थाना में दो लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
सीआईए डबवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान मंडी डबवाली में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर प्रेेम नगर मंडी डबवाली क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी गुरवीर सिंह को काबू कर उसके कब्जा से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।