अमर उजाला ब्यूरो
बडागुढ़ा। बड़ागुढ़ा पुलिस ने गांव रघुआना से एक व्यक्ति को 4 ग्राम चिट्टे सहित काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई कमल कुमार ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह को गश्त के दौरान शक के आधार पर रोककर जब तलाशी ली गई तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसेे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।