मारपीट के दो आरोपी डेढ़ माह बाद काबू
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। पन्नीवाला मोटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अकाउंटेंट के साथ की गई मारपीट मामले में डेढ़ माह बाद पुलिस ने आखिरकार दो आरोपियों को खास सूचना के आधार पर काबू कर लिया। दोनों आरोपियों संदीप व सुरेंद्र कुमार को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी संदीप व सुरेंद्र ओढां में मौजूद हैं। जिसके बाद दोनों को काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो ओर आरोपियों रामसिंह व जेके सेठ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बीती 6 अक्तूबर को पन्नीवाला मोटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात अकाउंटेंट विकास कुमार के साथ गांव के ही संदीप कुमार, रामसिंह, सुरेंद्र कुमार व जेके सेठ ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व तोड़फोड़ करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।