कमरे में शौच करने पर मां ने मासूम बच्चे को लात-घूसों से पीटा
सिरसा। शहर के मोहता गार्डन क्षेत्र चार वर्षीय मासूस बच्चे ने कमरे में शौच किया तो गुस्साई मां बच्चे को बेहरमी से पीटा। बच्चा रोता रहा, लेकिन घर में मौजूद पिता की हिम्मत नहीं हुई कि वो बच्चे को छुड़वा ले। बच्चे को छुड़वाने की बजाए पिता उसकी वीडियो बनाता रहा। बच्चे की हालत उसकी दादी से देखी नहीं गई और दादी ने पुलिस थाने में जाकर अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने बच्चे की दादी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत अभियोग दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत बच्चे की दादी ने बताया कि उसका चार वर्षीय पोता एक निजी प्ले स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता है। 15 अगस्त को उसके पोते ने कमरे में शौच कर दिया। इसके बाद बच्चे की मां ने उसकी लात व घूसों से पिटाई शुरू कर दी। बच्चा चिल्लाता रहा लेकिन मां को उस पर तनिक भी रहम नहीं आया। दादी रका कहना है कि बच्चे की पिटाई के दौरान उसका पिता भी घर में ही था। पिता ने छुपकर बच्चे की पिटाई की वीडियो बना ली। इसके बाद ये वीडियो जिला बाल कल्याण अधिकारी को दिखाई। सारी घटना जानने व वीडियो देखने के बाद बाल कल्याण विभाग ने बच्चे की जिम्मेवारी दादी को सौंप दी। वीरवार को दादी ने पोते को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। शिकायत में बच्चे की दादी का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू उसे व उसके पुत्र को जान से मरवाने की धमकी देती है। इस कारण उसके पोते की जान को भी खतरा है। पुत्रवधू उसके पोते को जान से मारकर उन्हें झूठे केस में फंसाना चाहती है। वीरवार को पोते को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
वर्जन
सिरसा निवासी एक महिला अपने पोते को लेकर आई थी। महिला का आरोप था कि उसकी पुत्रवधु उसके पोते को बेरहमी से पिटती है। महिला ने पिटाई की एक वीडियो भी दिखाई। इसके बाद बच्चे की देखभाल की जिम्मेवारी महिला को सौंप दी गई।
डॉ. गुरप्रीत कौर, बाल संरक्षण अधिकारी।
वर्जन
बच्चे की दादी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला घटना के बाद से फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम हनुमानगढ़ गई हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रघुबीर सिंह, जांच अधिकारी