फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बिहारी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव शाहपुर बेगू में ट्यूबवेल की मोटर स्टार्ट करते वक्त करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। कुछ देर बाद साथी मजदूरों ने उसे संभाला और खेत के मालिक को सूचित किया। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के वैशाली नगर निवासी रामबिलास पुत्र फूलचंद, कुछ माह से गांव बेगू में एक जमींदार के यहां खेतों में मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह वह खेत में ट्यूबवेल की मोटर स्टार्ट कर रहा था। इस दौरान उसे जोरदार करंट का झटका लगा। जिससे वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के मजदूरों ने खेत मालिक को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चार बच्चे दो लड़के और दो लड़कियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें