फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में शराब पी रहे चालक का तीन बदमाशों ने पिस्तोल के बल पर किया अपहरण, पंजुआना नहर के पास कार से धक्का देकर फरार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में शराब पी रहे चालक को पिस्तौल के दम पर किया अगवा
विज्ञापन

सिरसा। सांगवान चौक पर वीरवार रात तीन बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर एक कार चालक को अगवा कर लिया। बदमाश चालक को उसकी कार में डालकर नेशनल हाईवे नौ स्थित पंजुआना नहर के पास ले गए। इसके बाद बदमाशों ने चालक को गाड़ी से नीचे फेंक दिया और कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने देर रात शहर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चालक मोहित शर्मा निवासी कोर्ट कॉलोनी सिरसा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोर्ट कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा डबवाली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की कार का ड्राइवर है। पुलिस को दी शिकायत में मोहित का कहना है कि वीरवार शाम को उसे डॉक्टर ने कार में किसी शख्स को नोहर छोड़कर आने को कहा। उक्त शख्स को नोहर छोड़कर वह रात को वापस सिरसा आ गया। मोहित का कहना है कि वह रात करीब नौ बजे सांगवान चौक के पास कार में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान तीन युवक उसके पास आए और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। तीनों युवक कार में बैठे और जबरन उसे डबवाली की ओर ले गए। रास्ते में पंजुआना के पास युवकों ने कार रोकी और उसे धक्का मारकर कार से नीचे फेंक दिया। इसके बाद तीनों बदमाश उसकी कार लूटकर फरार हो गए। मोहित का कहना है कि वह देर रात किसी तरह सिरसा पहुंचा और डेढ़ बजे शहर थाने में जाकर अपनी शिकायत दी।
विज्ञापन

घटना को संदिग्ध मान रही है पुलिस
पुलिस को मोहित शर्मा की बातों पर विश्वास नहीं हो रहा है, पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहित के पास 3600 रुपये की नगदी, मोबाइल व गले में सोने की चेन थी, लेकिन बदमाशों ने उससे ये चीजें छीनने का प्रयास तक नहीं किया। लूटपाट के मामले में ऐसा कभी देखने को नहीं मिलता। लुटेरों का हमेशा यही प्रयास रहता है कि वो मोबाइल जरूर छीनते हैं, ताकि तुरंत पुलिस को घटना की सूचना न दी जा सके। मोहित के पास मोबाइल था, लेकिन उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


कार चालक मोहित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में अपहरण व लूटपाट का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। इसके बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें