अमर उजाला ब्यूरो
डिंगमंडी। डिंग रोड निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डिंग रोड निवासी मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह डबवाली निवासी अमित के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न करने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति अमित कुमार, ससुर रमेश कुमार, सास व देवर सुमित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।