फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के घर में घुसे चोर,

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के घर से नकदी और आभूषण ले उड़े चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
डेरा प्रमुख की 25 अगस्त को होने वाली पेशी के मद्देनज़र डबवाली शहर व आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है। शहर में चारों ओर चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात है। बावजूद इसके चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा का चक्र तोड़कर एक पुलिसकर्मी के घर से चेार एक लाख की नकदी और लाखों रुपयों के स्वर्णाभूषणों ले गए। इस घटना से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

गांव अलीकां निवासी हरजीत सिंह हरियाणा पुलिसकर्मी हैं और उनकी ड्यूटी हिसार में लगी हुई है। बीती रात उनके परिवार के अन्य सदस्य घर में सोये हुए थे। मंगलवार सुबह पांच बजे जब उनकी पत्नी उठीं तो देखा कि उनके कमरे का दरवाजा खुला था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से नकदी, एक सोने की गिन्नी, आभूषण इसके अलावा एक एलसीडी भी चोर चुरा ले गए। नकदी और स्वर्णाभूषण ट्रंक में रखे हुए थे, जिसमें से अज्ञात चोर सामान चोरी कर ट्रंक को घर के बाहर फेंक गए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि अज्ञात चोर पीछे की दीवार कूद कर घर में दाखिल हुए हैं। चोरों की संख्या एक से ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें