फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक गया था अस्पताल में,

विज्ञापन
विज्ञापन
सूना मकान देख चोर समेट ले गए सामान
विज्ञापन

चोरों ने दिया घटना को अंजाम
ओढां। सड़क हादसे में मारे गए परिजनों की मौत के दु:ख के आंसू अभी बंद भी नहीं हुए थे कि चोरों ने मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।
रोड़ी निवासी भोला सिंह की पत्नी और दो रिश्तेदारों और चालक सहित चार लोगों की पंजाब के चीमां मंडी के निकट एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि उसके मासूम बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि भोला सिंह के मासूम बच्चे को चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीछे से बंद पड़े मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि भोला सिंह ने चंडीगढ़ से रोड़ी में अपने परिचित को फोन किया था कि घर की अलमारी में 50 हजार रुपये की नकदी पड़ी है जिसे अस्पताल पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

रिश्तेदार जंटा सिंह और अन्य घर पर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर अलमारी में से भी कुछ सामान निकाला गया था। मामले की सूचना मिलने के बाद रोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई की घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस विषय में किसी की लिखित शिकायत नहीं आई है। फिलहाल भोला सिंह के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि घर से क्या-क्या चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें