फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के नोहर के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वैन और कार की टक्कर में शिक्षिका की मौत
विज्ञापन

ऐलनाबाद। राजस्थान क्षेत्र के नोहर कस्बे के पास शनिवार सुबह स्कूल वैन व कार में टक्कर में सात बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। इसमेें गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनीं हुई है। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है । जानकारी के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल की वैन नोहर कस्बे से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे जब वैन स्कूल के नजदीक पहुंची तो भादरा की ओर से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती नरेंद्र खाती पुत्र पवन खाती व उसकी पत्नी सोनू निवासी झांसल घायल हो गए। जबकि स्कूल वैन में सवार शिक्षिका शालिनी शर्मा, विद्यार्थी कोमल, कनिका, जीया, ऋषभ, सपना, प्रिया, दिशा तथा वैन चालक देवीलाल सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहनों से नोहर सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण शिक्षिका शालिनी शर्मा व दो विद्यार्थियों को सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा में इलाज के दौरान शालिनी शर्मा ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों छात्राओं की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कार सवार दंपती अपने गांव झांसल से भुरानपुरा विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें