फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद काला सिंह की हत्या केस में सिरसा जेल में उम्रकैद काट रहा है निशान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल सुपरिटेडेंट के पत्र पर पेरोल जंप करने वाले निशान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद । सिरसा जेल सुपरिटेडेंट के पत्र पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शेखूखेड़ा वासी निशान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है । उसके खिलाफ ये कार्रवाई 10 दिन की पेरोल के बाद जेल न पहुंचने पर की गई है। बता दें कि शेखूखेड़ा वासी निशान सिंह ऐलनाबाद पार्षद काला सिंह की हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि निशान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह पार्षद काला सिंह की हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है । 21 जनवरी को अदालत ने उसकी 10 दिन की पैरोल स्वीकार की थी । जिसके बाद इसी माह 5 फरवरी को वह जेल से 10 दिन की पैरोल पर घर आया था । उसे 14 फरवरी को वापिस जेल में पहुंचकर रिपोर्ट करनी थी । मगर दोषी निशान सिंह तय दिन जेल में नहीं पहुंचा । जिसके बाद जेल सुपरिटेडेंट सिरसा ने ऐलनाबाद थाना को पत्र लिखकर पैरोल जंप की सूचना दी। इसी आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सुपरिटेडेंट के पत्र के आधार पर निशान सिंह के खिलाफ पेरोल जंप करने की एवज में एफआईआर दर्ज कर ली गई । पुलिस ने निशान सिंह की तालाश शुरू कर दी है । शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ-साथ पैरोल जंप करने के लिए बनती कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी ।
हवा सिंह, थाना प्रभारी ऐलनाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें