सिरसा। जिला पुलिस ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक कुल 43 भगौड़ों को काबू कर संबंधित अदालतों में पेश किया है। विभिन्न मामलों में वांछित 27 बेल जंपर व 16 पीओ समेत 43 भगौड़ों को काबू किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ों को काबू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाएं। इसके अलावा अवैध असला धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस ने अब तक 9 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं।