फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मेरिज करने वाली महिला पति को नींद की गोलियां खिलाकर हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को नींद की गोलियां खिलाकर लापता हुई महिला
विज्ञापन

डबवाली। क्षेत्र के गांव के ट्रक चालक से 8 साल पूर्व लव मैरिज करने वाली महिला दो दिन पूर्व उसे नींद की गोलियां खिलाकर तीन साल के बच्ची के साथ अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद जब ट्रक चालक को होश आया तो परिजनों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। उसने पहले रिश्तेदारी में आस पड़ोस में तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह किराए पर गाड़ी चलाता है। उसने करीब आठ साल पूर्व पंजाब के गांव निवासी महिला से लव मैरिज की थी। शादी के बाद महिला से उसे तीन लड़कियां है। 27 अगस्त की दोपहर उसकी पत्नी ने उसे धोखे से नींद की गोलियां दे दी। इसके बाद वह सो गया। उसकी पत्नी तीन साल की सबसे छोटी बच्ची को लेकर कहीं चली गई। उसने आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं व्यक्ति का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उसकी पत्नी को कहीं छुपा रखा है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें