फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन से परेशान व्यक्ति ने निगली सल्फास, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन से परेशान व्यक्ति ने निगली सल्फास, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। रानियां रोड निवासी एक व्यक्ति ने लेनदेन से परेशान होकर अपने ही घर में सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर है। गोलियां खाने से पूर्व व्यक्ति ने मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया। जिसमें उसने लेनदेन की पूरी कहानी बताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रानियां रोड स्थित खालसा स्कूल वाली गली निवासी करीब 42 वर्षीय रवि फुटेला, जोकि पूर्व में कबाड़ का काम करता था। कुछ समय से वह अपने एक साथी के साथ ऑनलाइन लॉटरी का काम करता था। कुछ समय के दौरान उसे लॉटरी के कारोबार में काफी घाटा हुआ। उसके पास दो प्लाट भी थे। जोकि उसे बेचने पड़े। उसका साथी कुछ दिनों से पैसे की मांग कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पैसे की बात को लेकर उनकी कई पंचायतें भी हुई। लेकिन पंचायतों में कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बात से परेशान होकर रवि ने रविवार की सांय को अपने ही घर में सल्फास की गोलियां खा ली। कुछ देर बाद परिजनों व आसपास के लोगों को घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। गोलियां खाने से पूर्व रवि ने मोबाइल पर अपने कारोबार संबंधी विडियो बनाई और ब्लैकमेल करने वाले साथी के बारे में बताया। यही नहीं रवि ने एक नोट भी लिखा है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं रवि के जेएमआईसी परजेता सिंह के समक्ष ब्यान भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें