फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ग्राम हेरोइन सहित एक युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
छह ग्राम हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जेजे कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उनके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद की है, जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी जितेंद्र व दूसरे युवक की पहचान सोनू निवासी बी-ब्लॉक के रूप में हुई है। सीआईए टीम को रविवार की शाम को गुप्त सूचना मिली थी की दो युवक हेरोइन लेकर आ रहे हैं। सूचना के तुरंत बाद पुलिस की टीम ने जेजे कॉलोनी क्षेत्र में दस्तक दी और दोनों में से एक युवक जितेंद्र को काबू कर लिया, जबकि सोनू पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस को छह ग्राम हेरोइन मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस युवक से तस्कर के बारे में पूछताछ करेगी, ताकि असली आरोपी को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें