फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढिय़ों के रास्ते घर में घुसे, पांच मिनट में नकदी और गहने किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली में पिछले एक पखवाड़े में चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातें हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी घटना का सुराग नहीं लगा पाया है, इससे लोगों में रोष है। इसी कड़ी में चोरों ने मंडी कालांवाली के एक मकान में वीरवार रात को सीढ़ियों के रास्ते घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और नकदी व आभूषणों चोरी कर ले गए। इस वारदात में चोरों ने पड़ोस के एक कपड़ा बेचने वाले व्यक्ति की गाड़ी को इस्तेमाल किया और वारदात तो अंजाम देने के बाद उसे देवीलाल पार्क के पास छोड़कर फरार हो गए। सुबह परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कालांवाली के ही निवासी रितेश उर्फ रिशू ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका एक भाई दिल्ली में रहता है और वह अपनी मां के साथ यही रहकर स्टूडियो चला रहा है। उसकी दुकान के साथ ही घर की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां जाती हैं। चोरों ने वीरवार रात्रि को सीढ़ियों के गेट का ताला तोड़ा और छत के रास्ते घर में घुसे। वह और उसकी माता आंगन में सोए हुए थे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से करीब डेढ़ तोले सोने के आभूषण, एक 20 हजार रुपये का इटालियन चूल्हा, जोकि वह कुछ दिन पूर्व ही लेकर आया था और करीब 7 हजार रुपये की नकदी व कीमती कपड़े चुराकर ले गए। सुबह जब वह उठकर छत पर जिम करने के लिए गया तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत सीढ़ियों की ओर नीचे देखा तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। जिस पर उसे चोरी का आभास हो गया। उसने सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। हालांकि उसके घर के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन एक साइड काम के चलते कैमरे बंद थे और दूसरी साइड का एक कैमरा चल रहा था। जिसमें दो युवक मुंह ढांप कर आते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं चोरी करने वाले युवक पड़ोस के ही एक कपड़ा बेचने वाले व्यक्ति खुह वाला बाजार निवासी अनिल जैन की ऑल्टो गाड़ी चोरी कर ले आए और सामान उसमें डालकर मंडी के ही देवीलाल पार्क के पास गाड़ी को छोड़कर सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें