जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कर्रवाई करते हुए जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सिरसा रोड से एक कैंटर से करीब 400 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने शहर डबवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर डबवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान डोडा पोस्त से लदे एक कैंटर को काबू किया। शहर डबवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया की बीती रात्रि गश्त के दौरान सिरसा रोड नजदीक खालसा स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से कैंटर सवार व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें सामने की तरफ 56 व्हीलचेयर, 1 कॉलर बॉक्स, 4 पटरा बाल्टी, 9 सी बॉक्स लदे हुए थे। जबकि उनके पीछे कुछ प्लास्टिक बैग मिले, जब उनकी तलाशी ली गई तो उनमें डोडा पोस्त बरामद हुआ था।