फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सेक्टर-3 में मिला व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हुडा सेक्टर-3 में खाली जगह पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव की पहचान न होने के चलते 72 घंटे तक सिरसा के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की पहचान के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुडा सेक्टर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिस पर सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है। मृतक के सिर पर चोट के निशान भी लग रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाने और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें