फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जमीन के लिए रिश्तों में दरार, बहन भांजे व भांजी पर हमले का आरोप

Tue, 20 Oct 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। जमीन के विवाद में रिश्तों में तनाव इतना बढ़ गया कि बहन और भांजे-भांजी ने घर में घुसकर हमला कर दिया। अबूबशहर निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर चौटाला चौकी पुलिस ने डबवाली के जवाहर नगर निवासी बहन अमनदीप कौर, भांजी कोमलप्रीत और भांजा हरप्रीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चौटाला चौकी के जांच अधिकारी सतपाल के अनुसार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तीन एकड़ पुश्तैनी जमीन पर वह करीब 30 वर्षों से खेती कर रहा है। उसकी माता गुरदीप कौर के हिस्से में पांच एकड़ जमीन थी।
आरोप है कि उसकी बहन अमनदीप कौर अपने हिस्से से अधिक करीब दो एकड़ जमीन बेच चुकी थी। बाद में दूसरी बहन राजरानी उसकी माता को अपने साथ ले गई और कथित तौर पर तीन एकड़ जमीन धोखे से अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद मां को घर से निकाल दिया गया। गुरदीप कौर के वापस लौटने पर जमीन संबंधी विवाद को लेकर अदालत में अपील की गई। गुरप्रीत सिंह का आरोप है कि 15 अक्तूबर को वह घर पर था। इस दौरान अमनदीप कौर, कोमलप्रीत और हरप्रीत सिंह घर में घुस आए और जमीन का कब्जा छोड़ने की बात कहते हुए हमला किया।
शोर सुनकर उसकी पत्नी रणमीत कौर और बेटा हर्षदीप सिंह बाहर आए और बीच-बचाव किया। घायल गुरप्रीत सिंह को डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें