फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिवाली से पहले अतिक्रमण पर वार, पार्किंग और वन-वे से बदलेगी बाजारों की सूरत, नगर परिषद चलाएगी अभियान

Tue, 20 Oct 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बरनाला रोड पर किया गया अतिक्रमण। 
विज्ञापन
सिरसा। दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच जाम और अव्यवस्था रोकने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। शहर के बाजारों और मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। त्योहार नजदीक आने के साथ कार्रवाई तेज होगी।
विज्ञापन

प्रशासन का फोकस रास्ते खुले रखने, पार्किंग व्यवस्थित करने और यातायात सुचारु बनाने पर रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस का सहयोग भी लिया जाएगा। दिवाली के दौरान खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है।
दुकानों के बाहर सामान रखने, अस्थायी स्टॉल लगाने और सड़क किनारे वाहन खड़े होने से रास्ते संकरे हो जाते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है और ग्राहकों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की है। व्यापारियों को भी जागरूक किया जा रहा है। अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि बाजारों में आवागमन बाधित न हो।
विज्ञापन

टूटी सड़कों से पहले ही परेशान व्यापारी
शहर के बाजारों में टूटी सड़कों की समस्या भी कारोबारियों के लिए चुनौती बनी हुई है। खराब सड़कों, गड्ढों और धूल के कारण ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती है। त्योहार के सीजन में व्यापारियों को अधिक बिक्री की उम्मीद रहती है। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति कारोबार को प्रभावित कर सकती है। अतिक्रमण हटाने के साथ सड़कों की हालत सुधारना भी जरूरी है।

तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था
त्योहार पर बाजारों में वाहनों का दबाव कम करने के लिए पार्किंग व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है। मल्टी स्टोरी की खाली जगह के अलावा शहर में तीन अन्य स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। इसका उद्देश्य बाजारों के आसपास बेतरतीब वाहन खड़े होने से रोकना है। इससे मुख्य सड़कों पर यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

ट्रैफिक पुलिस का मिलेगा सहयोग
नगर परिषद दिवाली के दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था संभालेगी। बाजारों में जाम लगाने वाले वाहनों को हटाने के साथ जरूरत के अनुसार वन-वे व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इससे भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने और लोगों की आवाजाही आसान बनाने का प्रयास होगा।

व्यापारियों से अतिक्रमण न करने की अपील
नगर परिषद के सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। व्यापारियों को जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान लगातार चलेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में आवागमन सुचारु रहे और व्यापार प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें