डिंग मंडी। क्षेत्र के चार गांवों के खेतों को सिंचाई करने वाली न्यू मोचीवाली माइनर शनिवार को टूट गई। जैसे ही किसानों को माइनर टूटने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा कट को पाटा। साथ ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी दी।
किसान राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे के करीब उसके खेत के पड़ोसी मोहनलाल का फोन आया कि माइनर टूटी गई है। उसमें बड़ी दरार आई हुई है और पानी का रिसाव हो रहा था। इस पर उन्होंने आसपास के और किसानों को सूचित किया और पानी का रिसाव रोकने का काम शुरू किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया।
सूचना मिलने पर नहरी रक्षक रमेश मइया मौके पर पहुंचे। किसानों और नहरी रक्षक ने जेसीबी मंगवाकर माइनर का कट पाटने का काम शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद माइनर को दुरुस्त कर दिया गया।
चार जगह ओर भी हो रहा था रिसाव : माइनर के ओवरफ्लो होने के कारण कई जगह और भी रिसाव हो रहा था। इनमें किसान जीतराम ओला के खेत में करीब दो कनाल भूमि अमरूद के बाग में पानी भर गया। इसके अलावा कई अन्य खेतों के पास रिसाव हो रहा था, जिसे किसी तरह बंद करवाया गया।
माइनर के निर्माण के कारण आ रही परेशानी
किसानों ने बताया कि माइनर का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे बीच में ही छोड़ दिया गया है। इस कारण यह समस्या बनी है। माइनर में जगह जगह पर रिसाव होने के कारण कई किसानों की करीबन 20 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। किसान राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि माइनर से पानी के रिसाव होने पर करीब दो कनाल गेहूं की फसल में पानी भर गया।
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश