फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेयरी से गाय चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस ने डेयरी से गाय चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूबे लाल निवासी गांव धिंगतानिया व सूरज निवासी गांव नटार सिरसा का रहने वाला है।


एसपी दीपक सहारन ने बताया कि इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने चौकी में शिकायत देकर बताया था कि वह डेयरी का काम करता है। शनिवार को अलसुबह वह डेयरी में गया तो एक सफेद रंग की पिकअप खड़ी दिखाई दी। इस पर दो युवकों ने डेयरी से एक गाय चोरी कर चढ़ा रखी थी। इसके बाद दोनों युवक उसे देखकर पिकअप लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी की गई गाय व वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें