फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रांसफार्मर से करंट लगने से गाय की मौत, लोगों ने जताई नाराजगी

Thu, 01 Aug 2024 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कंगनपुर रोड स्थित हरि विष्णु कॉलोनी की गली नंबर दो में वीरवार सुबह ट्रांसफार्मर का करंट लगने से गाय की मौत हो गई। इस ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने छह माह निगम को पत्र भी लिखा था, लेकिन अभी तक इसे हटाया नहीं गया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 7 बजे हरि विष्णु कॉलोनी की गली नंबर 2 के कोने पर लगे ट्रांसफार्मर में करंट आने लगा। इस दौरान एक गाय बारिश से बचने के लिए दीवार के पास पहुंच गई और ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई। लोगों ने निगम के अधिकारियों को सूचित कर बिजली बंद करवाई। गली निवासी देवी लाल ने बताया कि उसने 5 दिसंबर 2023 को बिजली निगम के अधिकारी को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर यहां से शिफ्ट करने की गुहार लगाई थी। पत्र लिखने के बाद भी बिजली निगम ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण वीरवार सुबह बारिश में ट्रांसफार्मर का करंट भूखंड की दीवार तक फैल गया और एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। कॉलोनीवासियों से प्रशासन से मांग की कि ट्रांसफार्मर को तुरंत प्रभाव से शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें