फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गोभत्ता देगी तभी बेसहारा गोवंश को रखेंगे

Thu, 06 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
गोवंश - फोटो : Demo
विज्ञापन
गोशाला संघ हरियाणा जिला सिरसा की मासिक बैठक बुधवार को आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं गोसेवा आयोग के सदस्य आचार्य योगेंद्र आर्य, गो सेवा आयोग के सदस्य रामलाल बागड़ी विशेष तौर पर उपस्थित थे। 
विज्ञापन


बैठक में जिला प्रधान योगेश बिश्नोई और आचार्य योगेंद्र आर्य प्रधान, गोशाला संघ हरियाणा ने कहा कि एक तरफ सरकार बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में रखने का आह्वान कर रही है वहीं दूसरी तरफ बिजली महंगी करके गोशालाओं पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि गोशालाओं को 15 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन गोभत्ता जो अभी तक गोशालाओं को नहीं मिला है, वो दिया जाए। तभी जाकर गोशालाएं बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में प्रवेश की अनुमति देंगी और गोशालाओं को मिलने वाली बिजली की दर किसानों को बिजली ट्यूबवेल पर दी जाने वाली दर के बराबर की जाए। 

उन्होंने मांग की कि जीव जंतु कल्याण बोर्ड जो गोशालाओं को ग्रांट दे रहा था वह बंद कर दी गई उसे पुन: शुरू किया जाए। लावारिस सांडों के निदान हेतु सांडशाला बनाकर उनका प्रबंध किया जाए। गोचर भूमि है उसे गोशालाओं के नाम किया जाए। सभी गोशालाआें में पशु चिकित्सकों की बहाली की जाए। 
विज्ञापन


इस मीटिंग में 70 गोशालाओं के प्रधान एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य विजयपाल, दिनेश आर्य, खूबराम, मास्टर संतलाल, अजीत स्याल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश मेहता, राजेंद्र जांदू पूर्व जिलाध्यक्ष गोशाला संघ एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें