फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोविड कर्मचारियों ने रिलीव ऑर्डर रद्द करने की उठाई मांग, आंदोलन करने की दी चेतावनी

Thu, 30 Mar 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में एकत्र अस्थायी कोविड कर्मचारी।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रखे गए अस्थायी कोविड कर्मचारियों को विभाग ने अब 31 मार्च को रिलीव करने का नोटिस जारी किया है। अब कर्मचारियों ने समय अवधि बढ़ाने और एचकेआरएन के माध्यम से रखने की मांग उठाई है। नागरिक अस्पताल में 21 स्टाफ नर्स, 18 लैब टेक्नीशियन, 15 एलटी और आठ डाटा ऑपरेटरों को रिलीव करने का नोटिस जारी किया है।
कोरोना कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुनील कुलड़िया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर उन्होंने 21 मार्च को एचकेआरएन के नियुक्त करने की मांग उठाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ उनकी 23 मार्च को बैठक तय हुई, लेकिन किसी कारण बैठक नहीं हो पाई। इसके चलते अब 31 मार्च को उनकी बैठक होने की संभावना है। बैठक में उनकी मांग पर कोई हल निकल पाएगा। अगर उनको जारी किया गया नोटिस रद्द नहीं किया गया तो वह अप्रैल में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


अस्पताल में पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है विभाग
नागरिक अस्पताल में पहले ही स्टाफ व डॉक्टरों की कमी होने के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब 55 कोविड कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद उन्हें 31 मार्च को रिलीव कर दिया जाएगा। इसके चलते विभाग में अब कर्मचारियों सहित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में हर रोज एक हजार के करीब मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन


विभाग ने हर रोज 500 से अधिक सैंपल लेने का पत्र किया है जारी
प्रदेश में कई क्षेत्रों में कोरोना के मामले अब बढ़ना शुरू हो चुके हैं। ऐसे में सिविल सर्जन ने हर रोज 600 से अधिक सैंपल करने का पत्र जारी किया गया है। जिले में अब 50 से 60 संदिग्धों के सैंपल लिए जा रहे हैं। ऐसे में अब सरकार की ओर से कोरोना को लेकर भी सख्ती की जा रही है। कर्मचारियों को रिलीव किए जाने के बाद कार्य बाधित होने से मरीजों को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें