फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में कोविड संक्रमित 19 महिलाओं की डिलिवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में गर्भवती महिलाओं में कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। सिरसा सिविल अस्पताल में अभी तक 19 कोविड संक्रमित गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हुई। सुखद बात यह है कि अब तक सभी कोविड संक्रमित 19 महिलाएं एवं उनके नवजात स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के गाइनी वार्ड में गाइनी चिकित्सक डॉ अर्चना अग्रवाल, डॉ. राहुल गर्ग, डॉ. सोनिया गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करवा रहे हैं। कोरोना की पहली लहर के विपरीत दूसरी लहर में डिलीवरी के समय परिस्थतियां काफी जटिल हो रही है। शहर के स्लम एरिया की रहने वाली गर्भवती निन्नी को 13 मई को सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। निन्नी का यह पहला बच्चा था। वह कोविड संक्रमित थी, इसलिए काफी कमजोर थी। चिकित्सकों की टीम ने जब उसकी डिलीवरी करवाई तो कोविड संक्रमित होने की वजह से उसे काफी रक्तस्त्राव हुआ, जिसकी वजह से बच्चेदानी का मुंह फट गया था। उसकी स्थिति काफी जटिल थी। उसका ट्रामा किया गया और पेकिंग डाली गई। डिलीवरी के बाद उसे कोविड वार्ड में स्थांतरित किया गया। करीब दस दिनों तक गाइनी वार्ड के चिकित्सकों ने उसकी देख रेख की। रविवार को उसकी कोविड रिपोर्ट और बाकी रिपोर्ट सामान्य हुई, तब उसे घर भेजा गया।
अभी तक 19 की हो चुकी है डिलीवरी
सिरसा सिविल अस्पताल में हर माह 400 से अधिक महिलाओं की डिलीवरी की जाती है। पंरतु कोविड की दूसरी लहर में करीब 19 गर्भवती महिलाएं ऐसी आई जो कि कोरोना से संक्रमित थी। चिकित्सकों की टीम ने कोविड की सभी 19 गर्भवती महिलाओं का सफल इलाज किया। जो कि ठीक होने के बाद घर जा चुकी है। सभी जच्चा और बच्चा सुरक्षित है।
विज्ञापन

रविवार को एक महिला निन्नी को घर भेज दिया गया था। उसका दस दिनों तक उपचार किया गया। करीब 19 कोविड संक्रमित महिलाओं की डिलीवरी की जा चुकी है। सभी जच्चा और बच्चा स्वस्थ्य है।
विज्ञापन

-डॉ. अर्चना अग्रवाल, एसएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें