फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिकवरी रेट सुधरा पर मृत्युदर 1.29 पर अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब कोरोना संक्रमण के मामले पहले के मुकाबले कम मिल रहे हैं। जबकि रिकवरी रेट बढ़ने के कारण मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। बीते 15 दिनों में 9065 मरीजों ने कोरोना को मात दी है जबकि 122 मरीजों ने इन पंद्रह दिनों में अपनी जान कोरोना से गंवाई है। जिले में अब तक 347 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में अब 2987 मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कोरोना के 199 मरीज संक्रमित मिले हैं 371 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि 8 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 353630 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 26725 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में अब 2987 मरीज सक्रिय है। जिनमें से 308 मरीजों का सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 122 मरीज सरकारी अस्पताल में तो 186 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 28 मरीजों की हालत गंभीर है। जिले में अब तक 2187 मरीज होम आइसोलेट है। जिले में अब तक 23391 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
------
23 वर्षीय युवक सहित आठ की हुई कोरोना से मौत
सोमवार को जिले में 23 वर्षीय युवक सहित आठ की कोरोना से मौत हो गई। इनमें शेखुपुरियां का 23 वर्षीय युवक, डबवाली के वार्ड नंबर 17 का 56 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा की 62 वर्षीय महिला, सिरसा के मोहता गार्डन की 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला, ओटू का 53 वर्षीय व्यक्ति, बाहियां की 35 वर्षीय महिला, बनसुधार की 57 वर्षीय महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई है। शनिवार को सिरसा में 45, डबवाली में 6, ऐलनाबाद में 24, कालांवाली में 6, ओढां में 6, नाथूसरी चोपटा में 14, माधोसिघाना में 14, रानियां में 26, चौटाला में 45, बडागुढ़ा में 13 सहित कुल 199 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

87.52 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
जिले में बीते 10 दिनों से रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। जिले में अब 87.52 फीसदी रिकवरी रेट पहुंचा गया है। हालांकि डेथ रेट में अभी तक कोई सुधार नहीं हुुआ है। जिले में अब 1.29 फीसदी संक्रमित लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। जबकि एक्टिव रेट 7.55 फीसदी है। बीते 10 दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने वाले आंकड़ों के दोगुणा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
जिले में अब कोरोना संक्रमिण मरीज कम मिल रहे हैं और मरीजों रिकवरी रेट में भी काफी सुधार हुआ है। सोमवार को 397 मरीज स्वस्थ हुए ओर 199 मरीज संक्रमित पाए गए है। जबकि 8 की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें